जैन सोशल ग्रुप म प्र रीजन के नवसृजन कार्यालय का भव्य शुभारंभ संपन्न

जावरा । जैन सोशल ग्रुप म प्र रीजन के नवसृजन कार्यालय का शुभारंभ जावरा झोन के सभी 09 ग्रुपों की गरिमामयी उपस्थिति में चौपाटी रोड पर संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर एवं नवसृजन लोगो के विमोचन के साथ किया गया। कार्यक्रम से पूर्व पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने नवीन रीजन अध्यक्ष राहुल चपड़ोद को शुभकामनाएँ दीं और संगठन के आगामी लक्ष्यों को लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि सत्र 2025/27 में होने वाली प्रत्येक गतिविधि में तन, मन और धन से सहयोग प्रदान करेंगे, जिससे संगठन और अधिक मजबूती और प्रभावी रूप से कार्य कर सके।साथ ही 23 मार्च 2025 को जावरा शहर में म प्र रीजन अध्यक्ष राहुल चपड़ोद और पूरी रीजन टीम की संकल्प वाहन रैली और शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने का सबने संकल्प लिया। कार्यक्रम में गणमान्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनका स्नेहिल स्वागत एवं सम्मान किया गया। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व रीजन अध्यक्ष धरमचंद चपड़ोद,आई. डी. अनिल धारीवाल,संदीप रांका, शेखर जी नाहर इनके अलावा सभी ग्रुपों के संस्थापक एवं अध्यक्ष भी इस शुभ अवसर उपस्थित रहे। सभी का स्नेहपूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सभी ने नवसृजन कार्यालय की स्थापना को संगठन की मजबूती और सामाजिक कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में रीजन अध्यक्ष राहुल चपड़ोद,प्रो सी.एम.मेहता, प्रदीप सेठिया, संजय आंचलिया, राजेश पोखरना, सुभाष डुंगरवाल, मोहित चपड़ोद, नीरज मेहता, अंकित जैन, मनीष पोखरना, मनीष मेहता, संजय सुराना, विनोद ओस्तवाल, मनोज मेहता, दिनेश भंडारी, अमित चतर, प्रतीक डुंगरवाल, सौरभ मेहता, जितेन्द्र जैन, शशांक मेहता,आयुष चौरडिया, आशीष चौरडिया, फ़तेलाल बुरड़, संदीप दसेड़ा,पीयूष चपड़ोद, महेश शेखावत,विपुल मेहता,प्रतीक ओरा, चिराग रूनवाल,चेतन चपड़ोद,लोकेंद्र ओरा,विपुल जैन, विवेक पोखरना,राहुल जैन,सुशील सुराना,अमन कटारिया, संजय चपड़ोद और सभी ग्रुप के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Play sound