समाज सेवा में अनुकरणीय योगदान, मंदिरों के जीर्णोद्धार से लेकर जनसेवा तक, ‘आंटिया’ का हृदय समुद्र सा विशाल – राजकुमार हरण

जावरा (अभय सुराणा) । ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार हरण ने कहा कि श्री अशोक जैन ‘आंटिया’ का हृदय समुद्र की लहरों के समान गहरा है। वे सदैव समाज सेवा और धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित रहते हैं। यह विचार उन्होंने हनुमान मंदिर भीमाखेड़ी में पारिवारिक मिलन समारोह एवं वर्षीतप आराधकों के बहुमान समारोह के दौरान आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री आंटिया का मोतियों की माला पहनाकर व शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
मंदिरों के पुनर्निर्माण में अग्रणी भूमिका
श्री हरण ने बताया की नगर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपाई श्री अशोक जैन ‘आंटिया’ ने श्री बालाजी हनुमान मंदिर, भीमाखेड़ी का नवनिर्माण जनसहयोग से करवाया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सामाजिक आयोजनों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि लोग कम खर्च में पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित कर सकें।
इसके अलावा, उन्होंने जावरा और आसपास के कई मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया, जिससे श्रद्धालु वहां सामूहिक भंडारे एवं धार्मिक आयोजन कर सकें। इनमें प्रमुख रूप से हनुमान मंदिर असनपालिया, रोग्या देवी मन्दिर मामटखेड़ा, रामदेव मंदिर जबरन कॉलोनी, महालक्ष्मी मंदिर धनमंडी सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
समाजसेवा में समर्पित व्यक्तित्व
श्री आंटिया के इन कार्यों में समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे समर्पित और समाजहितैषी व्यक्तित्व बिरले ही होते हैं। इस अवसर पर कन्हैयालाल हरण, संतोष हरण, राजकुमार हरण, पुखराजमल कांठेड़, कनकमल चोरड़िय, खेमचंद जैन, राजेश धम्माणी, देवेन्द्र धम्माणी, गुड्डू ढ़ढ्डा, अनिल श्रीश्रीमाल, सुनील श्रीश्रीमाल, विजय नागसेठियां बुड़ावन वाला, नवकार मेहता, जयंतीलाल दख, भावेश हरण, अंकित हरण, संजय हरण, संदीप हरण, प्रमोद कटारिया, विनोद दख, विकास चंद्रावत, पुजारी जगदीश बैरागी, आदिश ढ़ढ्डा, दिवेश कटारिया, दीपक श्रीश्रीमाल, राकेश व्होरा, प्रतीक लोढ़ा, अजय पगारिया, राहुल मेहता, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।