नववर्ष में महामांगलिक के साथ तीन दिवसीय रेकी शिविर प्रारम्भ

पूना (महा.) । श्रमणसंघीय उपप्रवर्तिनी जैन दिवाकरीय श्रमणी सुर्या डॉ. प.पू. श्री चन्दनाजी म.सा., प्रखर वक्ता डॉ.अक्षयज्योतिजी म.सा, साध्वी अक्षदाजी म.सा. आदी ठाणा 3 के पावन सानिध्य में सकल श्री संघ उरूली कांचन को नुतनवर्ष आध्यात्मिक पावन ऊर्जा के साथ मनाने का पावन सौभाग्य मिला है । इस अवसर पर आज प्रात: 1/1/2021 शुक्रवार को स्थान – जैन मंदिर उपाश्रय आश्रम रोड उरुली कांचन, पुना के पास (महा.) में महामंागलीक सुबह 8.30 बजे आयोजित हुई । वहीं आज 1/1/21 से 3/1/2021 तक तीन दिवसीय सुबह 9 से 10 बजे तक रेकी शिविर प्राररम्भ हुआ । उक्त जानकारी सकल श्री संघ उरूली कांचन ने दी ।