राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंह राठौर का मंदसौर एवं नीमच जिले का दौरा, धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

नीमच । अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंह राठौर का मंदसौर ,नीमच, जावद, जीरन एवं सीतामऊ आदि क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया । अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राठौर के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर मानपुर इंदौर , मंत्री सुरेश राठौर आदि मंत्रीगण दौरे पर साथ थे ।सर्वप्रथम आप राजनगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उसमें आसपास के क्षेत्रों के राठौर बंधु उपस्थित थे । राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राठौर का जोरदार सम्मान किया गया ।सीतामऊ पहुंचने पर वहां के राठौर बंधुओं ‌ने ढोल धमाकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सभी पदाधिकारियों का साफा श्रीफल देकर सम्मान किया । रात्रि विश्राम आतरी माता मैं स्थित राठौर बंधु के घर पर किया इसके पश्चात मनासा मंदसौर एवं नीमच आदि जगहों पर जगह जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया गया ।सीतामऊ में सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीति में सम्मानित श्रीमती सुशीला देवी पति राजेंद्र सिंह राठौर को राष्ट्रीय महिला मंडल में सह मंत्री पद से सम्मानित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया । संपूर्ण क्षेत्र का दौरा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों ने रात्रि 1 बजे इंदौर प्रस्थान किया ।