रेलवे पेंशनर फेडरेशन ने दीप मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया




रतलाम 14 नवंबर । दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर तथा ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन ने दीप मिलन समारोह के दौरान न केवल एक दूसरे को गुलाब का फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी बल्कि कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर फुलझड़ी छोड़कर तथा खेलकूद एवं उपहार प्राप्त कर हर्षोल्लास के साथ मनाया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष, महिला पेंशनर साथी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि वरिष्ठ सलाहकार विजय प्रकाश दुबे, देवीसिंह बिष्ट, रामखिलावन कुमायूं, मनोहर पचौरी, अर्षदअली सिद्दीकी एवं फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने महिला समिति के साथ दीप प्रज्वलित किए फुलझड़ी छोड़ी तथा खेलकूद की स्पर्धा योग प्राणायाम कर उपहार प्रदान किए तथा पुरस्कार प्रदान किए. अतिथियों ने सभी को दीपावली दीप मिलन समारोह की शुभकामनाएं व्यक्त की तथा सभी से स्वस्थ एवं सुखी जीवन नववर्ष में व्यतीत करने की आशा व्यक्त की. खेलकूद स्पर्धा में आर एस झाला, मनोरमा गहलोत, माया शर्मा, रमारानी श्रीवास को पुरस्कार प्रदान किए गए।
तथा महिला पुरुष साथियों को उपहार स्वरूप ब्लैंकेट भेंट किए गए. इस अवसर पर महिला समिति की प्रेमलता जैन, जया शर्मा, देवेन्द्र वर्मा,संतोष कुमार सोनी, यू एल जायसवाल, दिलीप गोयल, सुधीरकांत दुबे, कमलजीतसिंह, सुरेश वर्मा, कमल मेहरा, अशोक दीक्षित प्रकाश चन्द्र जैन, सीता वर्मा, अर्चना शर्मा सविता खण्डारे, कल्पना शर्मा, मोहनलाल शर्मा, वीरेंद्रसिंह कुशवाह,रमेश शुक्ला, मृत्युंजय टंडन,सुधीर गुमास्ते, दिनेश कुमार गर्ग, बाबूदास बैरागी, बीरेन्द्र सिंह यादव अशोक भाना, कैलाशनाथ शर्मा, अतिक रहमान सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास देवेन्द्र वर्मा ने किया।