सागोद रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौराहे पर होगा समारोह, मंत्री श्री चैतन्य काश्यप होंगे मुख्य अतिथि
रतलाम 14 नवंबर । भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2026, रविवार को जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह प्रातः 10:30 बजे भगवान बिरसा मुंडा चौराहा, भील धर्मशाला के पास, सागोद रोड, रामनाथ पर आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप शामिल होंगे।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष और देश की स्वतंत्रता एवं जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान का स्मरण किया जाएगा।