अर्जून नगर में विकास शाखा की भूमि से अतिक्रमण हटाया

9 बीघा भूमि का कब्जा प्राप्त किया, शेष भूमि को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कर कब्जे में लिया जायेगा

रतलाम । अर्जून नगर में नगर निगम विकास शाखा की 22 बीघा से अधिक भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाकर भूमि को कब्जे में लेने की कार्यवाही निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशन मे निगम इंजीनियर, राजस्व निरीक्षक श्री मेहरबान सिंह, पटवारी व गिरधावर द्वारा मौके पर की गई।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने स्थल पर नगर निगम विकास शाखा की स्वीकृत योजना की भूमि के नक्शे का अवलोकन किया व नगर निगम विकास शाखा की निर्मित स्वीकृत योजना लगभग 22 बीघा से अधिक की भूमि के भूमि पर अतिक्रमण होना पाये जाने पर नगर निगम व राजस्व विभाग द्वारा भूमि का सीमांकन कर 9 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटवाकर भूमि को कब्जे में लिया।
इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री झारिया ने बताया कि उक्त भूमि 1982 में नगर निगम विकास शाखा की स्वीकृत योजना का हिस्सा है जिस पर अतिक्रमण किया गया है। उक्त भूमि में से 9 बीघा भूमि को कब्जे में ले लिया गया है शेष भूमि जिसमें अतिक्रमण कर खेती की जा रही है उसे भी अतिक्रमण मुक्त कर शीघ्र कब्जे में लिया जायेगा। कब्जे में लिये जाने के पश्चात भूमि पर आवासीय योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा।
उक्त अवसर पर कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, श्री सत्यप्रकाश आचार्य उपयंत्री श्री ब्रजेश कुशवाह, श्री विकास मरकाम आदि उपस्थित थे।