

रतलाम । बीते 12 घंटे में शहर की सामाजिक संस्था नेत्रम के सदस्यों की सक्रियता से 2 मृतकों के नेत्रदान हुए। संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया कि पहला नेत्रदान शहर की गौशाला रोड निवासी स्व. श्रीलाल गोयल की धर्मपत्नी श्रीमती तुलसा देवी गोयल के देवलोकगमन होने पर समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल ने उनके सुपुत्र ओमप्रकाश, राजकुमार एवम सुनील गोयल एवम परिजनों को माताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी।
दुसरा नेत्रदान शहर के घास बाजार निवासी, माणिक ज्वैलर्स के संस्थापक रमणलाल बोहरा के असामायिक निधन के पश्चात नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने उनके भतीजे जयंत, प्रमोद, सुपुत्र संजय, शैलेन्द्र बोहरा को पिताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी।
दोनों ही मृतकों के परिजनों की सहमति मिलते ही संस्था द्वारा बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉक्टर जीएल ददरवाल को को सूचित किया। सूचना प्राप्त होते ही न्यास के डॉ जीएल ददरवाल अपनी टीम के सुभाष गुप्ते, परमानंद राठौर के साथ बडनगर से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पुर्ण करते हुए मृतकों का कार्निया लिया।
नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, नवनीत मेहता, भगवान ढालवानी, शलभ अग्रवाल, गिरधारीलाल वर्धानी, मीनु माथुर, गोपाल पतरावाला, यशवंत पावेचा, भंवरलाल पुंगलिया, मनीष मूणत, मनीष खंडेलवाल, मयंक कोठारी, जितेन्द्र अग्रवाल, पियूष गर्ग, विजय मूणत ने नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न करवाकर परिजनों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। मौके पर नेत्रम संस्था ने गोयल परिवार एवम बोहरा परिवार का आभार व्यक्त किया।