वाटिका ट्रस्ट ने किया लाभार्थी आरके परिवार का बहुमान

पिपलौदा (प्रफुल जैन)। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम वाटिका ट्रस्ट द्वारा लाभार्थी आरके परिवार के सहयोग से स्व.लालसिंह जैन व बेबी बाई जैन की स्मृति में शीतल जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। लाभार्थी परिवार के प्रेमचंद्र कटारिया, योगेश जैन, अवि व समर द्वारा फीता काटकर जल मंदिर आमजन को समर्पित किया। श्री संघ उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी, रमेश चंद्र बाबेल, वाटिका उपाध्यक्ष महेश बोहरा, संजय नांदेचा आदि ने लाभार्थी परिवार का बहुमान किया। प्रतिवर्ष वाटिका ट्रस्ट द्वारा गर्मी से पूर्व जल मंदिर संचालन हेतु बोली लगाई जाती है जिसका समाजजन अधिक से अधिक बोली लगाकर लाभ लेते है उक्त बोली कि राशि से 4 माह से अधिक तक जल मंदिर का संचालन होता है व शेष राशि धर्म के कार्यो में लगाई जाती है उक्त जल मंदिर से भीषण गर्मी में राहगीरों व आमजन को शीतल जल से राहत मिलेगी। साथ ही ट्रस्ट द्वारा पशुओं के पानी हेतु 3 होद भी रखे गए है इस अवसर पर श्री संघ के ज्ञानेंद्र कासवा, किशोर छाजेड़, विनोद चन्द्रावत, प्रफुल जैन, सुधीर बोहरा, चेतन बाबेल, जितेंद्र बाबेल, नमन बाबेल, सक्षम नांदेचा, दीपेश भंडारी, सत्यनारायण सुराणा आदि उपस्थित थे।