स्व. श्री ठा. अजीत सिंह शक्तावत की स्मृति में शक्तावत परिवार द्वारा वृद्धाश्रम में भोजन कराया गया

रतलाम 22 मार्च । चैत्र माह की शीतला अष्टमी के पावन पर्व पर स्व. श्री ठा. साहब अजीत सिंह जी शक्तावत के पावन स्मृति में शक्तावत परिवार द्वारा वृद्धाश्रम में मीठे भोजन का आयोजन वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति के सहयोग से अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम सिलावटों के वास में सभी महिला पुरुष वृद्ध जनों को उनकी रुचि का मीठा भोजन कराया गया। इस कार्य में परिवार के श्री महावीर सिंह जी शक्तावत, वीरेन्द सिंह जी शक्तावत, पुष्पेंद्र सिंह जी शक्तावत, राघवेंद्र सिंह जी शक्तावत, श्रीमती पूर्णिमा कुमारी शक्तावत, श्रीमती संतोष कुमारी शक्तावत, श्रीमती रीना कुमारी शक्तावत, श्रीमती भूमिका शक्तावत व समिति के प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया,कैलाश सोमानी, ईश्वर वोहरा,नारायण पाटीदार व अन्य सदस्यों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई।