सदी के महापुरुष समाज सेवी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व महाअधिवक्ता दानवीर माथुर का निधन

समाज में शोक की लहर ……आज होंगे पंचतत्व विलीन..

उज्जैन । वरिष्ठ समाजसेवी ,विभिन्न समाजिक संगठनों के पुरोधा एवं कायस्थ समाज के पित्र पुरुष माने जाने वाले पूर्व महाअधिवक्ता श्री आनंद मोहन का निधन शनिवार को हो गया है । इंदौर में आज प्रातः 11 बजे रतलाम कोठी से अंतिम यात्रा रामबाग पहुंचेगी । जहां माथुर को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा । निधन की खबर सुनकर माथुर के चाहने वालों में शोक की लहर फैल गई है ।
उज्जैन कायस्थ समाज अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व महाअधिवक्ता वरिष्ठ समाज सेवी श्री आनंदमोहन माथुर का लंबी बीमारी के चलते शनिवार को तड़के निधन हो गया है । आपका जन्म 23 जुलाई 1927 को धार जिले में हुआ था ।लेकिन आपने स्कूली शिक्षा उज्जैन के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दौलतगंज में की थी । आप 98 वर्ष के थे । जीवन में अपने काफी संघर्ष किया कई उतार चढ़ाव आए । लेकिन अपने जोश जुनून जज्बे का लोहा मनवा दिया । न्याय जगत में श्री माथुर का बड़ा सम्मान मिला ।आप दिग्विजय सिंह के शासन में महाधिवक्ता पद से नवाजा गया था । बार एसोशिएशन के लिए उन्होंने पूरे देश भर की अदालत में योगदान दिया था । समाज के हर वर्ग की माथुर ने मदद की है । श्रीवास्तव ने बताया कि माथुर साहब को सदी महापुरुष की उपाधि से 3 फरवरी 2022 को सम्मानित किया गया था । दिनेश श्रीवास्तव ने एक बार मुझसे जिक्र करा था कि उन्होंने समाज के वंचित लोगों की मदद के लिए 17 करोड़ से अधिक दान किए । उनके नाम से हॉस्पिटल, पुल, लाइब्रेरी,मंदिर सहित कई भवन बने है । माथुर साहब को उज्जैन ही नहीं अपितु पूरे हिंदुस्तान के समाज जन चाहते थे। उनके निधन से लोग स्तब्ध है। परिवार में बेटी डॉक्टर पूनम माथुर ,दामाद डॉक्टर राजकुमार माथुर सहित अन्य परिजन है ।

आज पंचतत्व में विलीन ……इंदौर रामबाग मुक्ति धाम में दाह संस्कार……

शनिवार से ही आंनद मोहन माथुर के पार्थिव देह को रतलाम कोठी पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था । आज रतलाम कोठी से सुबह 11 बजे अन्तिम यात्रा निकलेगी रामबाग मुक्ति धाम पर पर पहुंचेगी ।