शहीद दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन रतलाम में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

45 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से किया रक्तदान

रतलाम । मध्य प्रदेश पुलिस के ध्येय वाक्य “देश भक्ति – जन सेवा” को सार्थक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के तत्वाधान में आज 23.03.25 को शाहिद दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस लाइन स्थित हॉस्पिटल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
हॉस्पिटल में भर्ती थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों, गर्भवती महिलाओं, कैंसर पीड़ित मरीजों, एक्सीडेंट एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों की सहायतार्थ रतलाम पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। आज 33 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप पद्म श्री डॉ लीला जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की तरफ से एक सर्टिफिकेट एवं पौधा भेंट किया गया।