
रतलाम। ग्राम सरवनी जागीर निवासी राजाराम(बाबूलाल) राजपुतिया पाटीदार की धर्मपत्नी एवं लखन की माताजी श्रीमती गंगा बाई पाटीदार के असमायिक निधन होने पर समाज अध्यक्ष सुरेश पाटीदार सिमलावदा ने परिजनों को माताजी के नेत्रदान के लिए प्रेरित किया । नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजन की सहमति मिलते ही संस्था द्वार गीता भवन न्यास के डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया । सूचना मिलते ही वह अपनी टीम को लेकर तत्काल बडनगर से ग्राम सरवनी जागीर पहुंचे कर कार्निया लेने की प्रक्रिया पुर्ण कर सफलतम नेत्रदान लिया । नेत्रदान के समय यादवलाल पाटीदार, बालकृष्ण पाटीदार एवम परीजनो के अलावा गांव पुरूषों एवं महिलाओं ने नेत्रदान प्रक्रिया को अपनी आँखों से देखा समझा एवम अपनी भ्रांतियों को दूर कर भविष्य में नेत्रदान करवाने के अपने संकल्प को दोहराया । नेत्रम परिवार ने राजपुतिया पाटीदार परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।