जिला पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न

शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रतलाम । जिला पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की आज प्रात काल बेला में बैठक अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई पश्चात बैठक प्रारंभ हुई। महिला पतंजलि ,युवा भारत ,किसान संगठन ,के संयुक्त तत्वाधान में सहायक योग शिक्षक का 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न करने हेतु 18 अप्रैल से 17 मई 2025 तक लगाने का निश्चय किया गया इसी दौरान सात दिवसीय 24 कुंडी यज्ञ एवं संतो के प्रवचन का आयोजन होगा जिसमें जिले के अन्य सामाजिक धार्मिक संगठनों का सहयोग रहेगा उक्त कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए 27 मार्च को मां बगलामुखी माता के परम भक्त पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के आशीर्वाद के साथ प्रारंभ होगा भव्यता प्रदान करने के लिए गायत्री परिवार ,आर्य समाज, आर्ट ऑफ़ लिविंग, जन अभियान परिषद एवं सभी सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया जाकर सामूहिक प्रयास किया जाएगा जन जागृति हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएंगी आज की बैठक में विशेष अतिथि मध्य प्रदेश युवा राज्य प्रभारी प्रेम चौधरी पतंजलि जिला प्रभारी उत्तम शर्मा राज्य कार्यकारिणी सदस्य जय श्री राठौर कार्यालय प्रभारी राजमल कुमावत भारत स्वाभिमान प्रभारी राजेश चांदवानी उपाध्यक्ष एसके गौतम ,कश्यप कुमार मेहर, मीना भावसार ,अलका मेहता, कृतिका उपाध्याय, ललित कुमावत उपस्थित थे जिले के संगठन मंत्री हेतु जिला प्रभारी उत्तम शर्मा ने दो बत्ती पतंजलि चिकित्सालय संचालक अपार उपाध्याय का प्रस्ताव रखा जो सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति पारित किया एवं उनका स्वागत किया गया।