रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल के वर्ष 85- 86 बेच के विद्यार्थी 25 साल बाद मिले, स्कुल के समय की यादें ताजा की

रतलाम । रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल रेलवे कालोनी के वर्ष 85- 86 बेच के विद्यार्थी 25 साल बाद शिवपुर रोड पर ग्राम इटावा खुर्द में मिले व स्कुल के समय की यादें ताजा की । योजना सुनील गुप्ता ने बनाई गोपाल बारवाल व शरद चतुवेर्दी ने कभी अलविदा ना कहना गीत प्रस्तुत किया । जोड़ी मिलाओ, कौन हे श्रेठ, स्कुल का अच्छा विधार्थी जेसी कई प्रतियोगिता हुई जिसमे वीजेताओ को सम्मानित किया गया। सभी पुर्व छात्रो ने एक साथ मिल कर एक सुर में तेरे जैसा यार कहाँ कहाँ ऐसा याराना प्रस्तुत किया जिस पर सभी की आँखे भीग गई।स्कुल के दिवंगत शिक्षको व साथियो को श्रदासुमन अर्पित किए व अंत सभी ने अगले साल फिर से मिलने का वादा किया । बडोदरा, अहमदाबाद, इदोर, रतलाम के अरविंद तिवारी, शेलेन्द्र गोठवाल, सुशील माथुर, कमल शर्मा, राजेश मोदी, ओम प्रकाश यादव, अनिल शर्मा, राजीव गोधरा, किशोर सिंगला, श्याम अकोदिया, दुर्गालाल मीणा, कमलेश दरवानी, प्रदीप वर्मा, बाबूलाल पाल, राजेश जैन, मनोज पोरवाल सहित मित्र मौजूद थे ।