
जावरा (अभय सुराणा) । जावरा नगर कि परंपरा अतिथि देवो की के अंतर्गत जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन मध्यप्रदेश रीजन के शपथ ग्रहण में पधारने पर वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमे जैन सोश्यल ग्रुप मध्यप्रदेश रीजन के चेयरमैन राहुल चपडोद एवं पूरी रीजन टीम के शपथ के लिए पधारे जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष इलेक्ट बिरेन शाह (पुणे) का जावरा नगर के घंटाघर चोराहे पर जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार एवं मुस्कान परिवार द्वारा भव्यातिभव्य स्वागत जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल धारीवाल एवं जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन म.प्र. रीजन के उपाध्यक्ष गुरु संदीप रांका के नेतृत्व मे किया गया मैत्री परिवार द्वारा आतिशबाजी पुष्प वर्षा के साथ मंच पर पुष्प मालाओ से एतिहासिक स्वागत किया गया इस दोरान ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल, पुर्वाध्यक्ष द्वय संदीप रांका, पंकज काठेड़, राजीव लुक्कड अध्यक्ष आलोक बरैया, मुस्कान के अध्यक्ष मनीष मेहता, दिपक मेहता, संदीप दसेडा, आशीष चतर, मनीष पोखरना,पीयूष कांठेड, शरद डुंगरवाल, तरुण टुकड़िया, पराग धारीवाल, पुखराज सुराणा, लक्की सोनी आदि उपस्थित थे।