जावरा । उज्जैन संभाग के सभी जिलों में आज शहीदे आजम भगत सिंह की पुण्यतिथि से आंचलिक पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान पुनः शुरू होने जा रहा है ताकि अमर शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर अपनी कलम की ताकत के जरिए देश में क्रांति का संचार करने वाले पत्रकार गण एक सशक्त संगठन से जुड़कर स्वाभिमानी पत्रकारिता के जरिए निर्भीक और निडर कलम को सुरक्षित कर सके । राज्य आंचलिक पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री रमेशचंद्र टाक के विशेष निर्देश पर यह सदस्यता अभियान उज्जैन संभाग के सभी जिलों क्रमशः उज्जैन जिला रतलाम जिला मंदसौर जिला नीमच जिला शाजापुर जिला आगर जिला देवास जिला इकाइयों में पुनः प्रारंभ किया जा रहा है ताकि अपनी सशक्त कलम के माध्यम से पत्रकारिता को बुलंदियों तक पहुंचने वाले जमीनी पत्रकार आंचलिक पत्रकार संघ से जोड़कर अपनी आवाज प्रदेश में बुलंद कर सके ।
प्रदेश महासचिव अभय सुराणा उज्जैन संभाग अध्यक्ष रामचंद्र गिरी, प्रदेश सह सचिव नरेंद्र टाक, संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश बंसल, संभागीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गौड़, संभागीय उपाध्यक्ष इसरार कुरैशी, जगदीश पंडित सहित समस्त जिला इकाइयों के अध्यक्ष गण जिला महासचिव आदि ने जमीन से जुड़े सच्चे पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों से मीडिया कर्मियों से अनुरोध किया है कि वह 31 मार्च तक अपने-अपने क्षेत्र में अपने-अपने जिलों में सदस्यता आवेदन भरकर अपने-अपने कार्ड प्राप्त कर लेवेl शीघ्र ही संघ द्वारा प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य अतिथि में प्रदेश के कर्मशील श्रेष्ठ पत्रकारिता को सिंचित करने वाले मूर्धन्य पत्रकार गण, मीडिया कर्मियों, अपनी कलम से साहित्य का सृजन करने वाले काव्य प्रेमीगण का उज्जैन संभाग मुख्यालय पर सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया जाना है। अतः सभी जिला अध्यक्ष गण संभाग के पदाधिकारी गण अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता से सदस्यता अभियान प्रारंभ करें और 31 मार्च तक इसे पूर्ण कर लेवे ताकि आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के साथ-साथ यथायोग्य सक्रिय पत्रकार गणों को उज्जैन संभाग तथा विभिन्न जिलों में भागीदारी प्रदान की जा सके।