04 अवैध पिस्टल एवं 02 जिंदा राउंड किए जब्त

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध रूप से हथियार लेकर घुमने व हथियारो की तस्करी करने वालो पर कडी वैधानिक कारवाई कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय जावरा श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी उनि व्ही.डी. जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी ।
उक्त गठीत टीम द्वारा दिनांक 21.03.2025 को मुखबीर सुचना के आधआर पर चौरासी बडायला तिराहे यात्री प्रतिक्षालय को उक्त टीम द्वारा चारो तरफ से घेराबन्दी कर प्रतिक्षालय मे बैठे आरोपी सज्जन कुमार पिता लक्ष्मीनारायण मेघवाल उम्र 27 साल नि. आबुसर का वास थाना सदर झुंझुनु राजस्थान के कब्जे से 04 पिस्टल व 02 जिन्दा कारतुस जप्त किया बाद प्रथक से थाना औ.क्षैत्र जावरा पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 156/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ के दौरान उसने बताया कि मेरी फैस बुक के माध्यम से उसकी पहचान पुजा नाम की लडकी से हुई थी जिसने अपनी सहेली अन्नु नाम की लडकी के मोबाईल नम्बर आरोपी को देकर बात करायी । अन्नु अवैध हथियार की गैंग मे काम करती है अन्नु द्वारा आरोपी सज्जन को प्यार मोहब्बत व पैसे का लालच दी जिससे आरोपी सज्जन कुमार अवैध हथियार की गैगं मे काम करने की सहमति दी बाद आरोपी सज्जन को उज्जैन मे अन्नु नाम की लडकी ने रेलवे स्टेशन चामुण्डा माता मन्दिर के पास खडे रहने को कहा जहा कुछ देर बाद अन्नु के कहे अनुसार दो व्यक्ति आये जिन्होने आरोपी सज्जन को 04 पिस्टल व 02 जिन्दा राउन्ड उपलब्ध करायी आरोपी द्वारा उक्त 04 पिस्टल व 02 राउन्ड लेकर अन्नु के कहे अनुसार जोधपुर किसी व्यक्ति को देने जा रहा था उसी दौरान आरोपी के कब्जे से उक्त हथियार जप्त किये गये । प्रकरण मे आरोपी सज्जन कुमार से पुछताछ व अन्य आरोपी की तलाश जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी – सज्जन कुमार पिता लक्ष्मीनारायण मेघवाल उम्र 27 साल नि. आबुसर का वास थाना सदर झुंझुनु (राजस्थान)
जप्त मश्रुका – 04 पिस्टल व 02 राउन्ड किमती 2,00,000 /- रुपये
सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी औ.क्षै. जावरा उनि व्ही.डी.जोशी, उनि. उदयभान राय, उनि प्रियंका चौहान, सउनि जसराज चन्देल, प्र.आर. 58 संजय आंजना, प्र.आर. 658 हर्षवर्धन सिह, प्र.आर. 786 विष्णु चन्द्रावत, आर.252 मनोहर गायरी, आर. 123 मनीष पाटीदार,आर. दीपराज सिह, आर.567 बालकृष्ण चन्देल, आर. 134 योगेश राठौर, आर.रविन्द्र सिह राठौर, आर. चेतन राठौर, म.आ.1083 कोशल्या धनगर की सराहनीय भुमिका रही ।