कॉपरेशन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में (सी.सी.एल. 14) के लीग मैचों का आयोजन 21 से 23 मार्च तक किया गया

रतलाम । कॉपरेशन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में (सी.सी.एल. 14) के लीग मैचों का आयोजन 21 से 23 मार्च तक रेल्वे के आर.पी.एफ. ग्राउण्ड में किया गया। जिसमें 5 टीमों ने भाग लिया जिसमें कुल 10 लीग मैच खेले गए। सभी मैच डे नाईट खेले गए। सेमीफायनल का मुकाबला नानू हिटर्स और प्रशांत वारियर्स के बीच खेला गया।
नानू हीटर्स के कप्तान ईशान जोशी ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए नानू हीटर्स ने निर्धारित 12 ओवर में 75 रन बनाए। जवाब में प्रशांत वारियर्स की टीम 73 रन ही बना सकी। नानू हिटर्स ने मैच जीत कर फाईनल में प्रवेश किया। 23 मार्च को फाईनल मुकाबला सुमीत के चैम्पीयन और नानू हीटर्स के बीच खेला गया। नानू हीटर्स ने निर्धारत 10 ओवर में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुमीत के चैम्पीयन केवल 66 रन ही बना सकी। फाईनल मैच नानू हीटर्स ने जीता। प्रतियोगिता में बेस्ट बेट्समेन ऑफ द सीरीज दिनेश गणावत, बेस्ट बॉलर ऑफ द सीरीज मानस दुबे रहे। फायनल के मेन ऑफ द मैच ललित खुशलानी रहे।
क्लब के संरक्षक अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा विगत् 14 वर्षों से टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। कापरेशन क्रिकेट लीग का यह 14 वाँ सीजन है। हमारा प्रयास रहता है कि नई प्रतिभाओं को समुचित अवसर प्राप्त हो। सबसे अच्छी बात यह है कि कापरेशन क्रिकेट क्लब में हर उम्र, वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूर्ण करवाने में कमेटी के सदस्य पिंकेश भट्ट, अभिषेक भट्ट, हितेश मौर्य, मून जाट, कुशल अरोड़ा सहित क्लब के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।