
जावरा (अभय सुराणा)। सिविल हॉस्पिटल जावरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी रतलाम डॉ एम एस सागर के मार्गदर्शन में एवं जिला टीबी अधिकारी डॉ अभिषेक अरोरा के निर्देशन में, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व टीबी दिवस पर जन जागरूकता रैली निकाली गई रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करते हुए सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डा दीपक पालड़िया ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जावरा ब्लॉक को टीबी मुक्त कराया जाएगा, टीबी रोगीयो को खोजने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, टीबी रोगीयो को नि:शय पोषण योजना अंतर्गत प्रति माह एक हजार रुपए की राशि दी जा रही है, डा विजय पाटीदार एमडी ने बताया कि टीबी मुख्य तौर पर फेफड़े को प्रभावित करती है, ज़्यादा समय से चल रही खांसी को हल्के में नहीं ले,निश्य मित्र बनाए जा रहे हैं उनके माध्यम से टीबी रोगीयो को संपूर्ण पोषण आहार की कीट दी जा रही है साथ ही टीबी रोगी के लक्षणों एवं टीबी की दवाईयों की जानकारी दी, रैली में टीबी सुपरवाइजर ज्ञानेश पाटीदार, बसन्तीलाल मईडा बी ई ई, रघुनंदन पाटीदार बीपीएम, ललिता परिहार, एवं सरदार पटेल कॉलेज के नर्सिंग स्टूडेंट्स उपस्थित थे रैली का संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया।