युवक की हत्या के विरोध में श्री विश्वकर्मा काष्ठ एवं लौह कला कल्याण संगठन म.प्र. एवं श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन दिया

रतलाम । गत दिनों 13 मार्च को विदिशा जिले के गंजबासौदा के लाल पठार मेें विश्वकर्मा परिवार के 23 वर्षीय युवक आदर्श विश्वकर्मा  के साथ अपराधिक तत्व किन्नरों ने हत्या कर रेलवे ट्रेक पर फेके जाने की  जांच कर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही को लेकर श्री विश्वकर्मा काष्ठ एवं लौह कला कल्याण संगठन  म.प्र. व श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज  ने व कई संगठन व समाजजन कालिका माता प्रांगण में 24 मार्च को दोपहर 2 बजे बड़ी संख्या में एकत्रित हुए जहां से समाजजन कलेक्टोरेट पहुंचे और वहां पर उन्होने नारेबाजी कर असामाजिक व आपराधिक किन्नरों के खिलाफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन दिया । ज्ञापन में मांग की है कि  रेलवे में असामाजिक व नकली किन्नरों की तादाद बढ़ती जा रही है जिससे किन्नरों  द्वारा अवैध वसूली की जा रही है और रुपये ना देने पर अभ्रद व्यवहार व मारपीट की जा रही है , जिसके  चलते विश्वकर्मा परिवार का बेटा आदर्श विश्वकर्मा  शिकार बन गया और आगे कोई ना बने । विश्वकर्मा समाज के सभी संगठन ने मांग की है कि आदर्श  विश्वकर्मा के  परिवार को 5 करोड़ का मुआवजा व एक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की भी मांग की।  किन्नर समाज की ओर से काजल किन्नर ने भी ज्ञापन देने में सहयोग किया और सभी शहरवासियों से अपील की है कि नकली किन्नरों से सावधान रहे ।  उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश का पहला ज्ञापन है  जिसमें नकली किन्नरों के खिलाफ किन्नर समुदाय ने सहयोग किया ।  ज्ञापन के पश्चात म.प्र. के सम्पूर्ण जिलों के संगठनों ने तयकिया है कि आगामी दिनों में सभी जिला मुख्यालय पर आदर्श विश्वकर्मा की हत्या के विरोध में ज्ञापन दिया जायेगा । रतलाम में पहली बार ऐसा हुआ है कि समाज के अनेक संगठन एक साथ आकर समाज की एकजुटता का परिचय दिया ।
ज्ञापन में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष जनक नागल ,श्री विश्वकर्मा  काष्ठ एवं लौह कला कल्याण संगठन  म.प्र.  रतलाम जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा (दरोलिया) , राकेश शर्मा जिला प्रभारी,कमलेश विश्वकर्मा प्रदेश संरक्षक, मंत्री गोपाल शर्मा बड़ौदा, कैलाशचन्द्र शर्मा , अंकित पांचाल , जगदीश  शर्मा,  रमेश शर्मा रतलाम , शांतिलाल शर्मा, दीपेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा,  बद्रीलाल विश्वकर्मा,नारायण , संतोश शर्मा करमदी, जितेन्द्र शर्मा खोखरा, प्रवीण शर्मा (आम्बावाला) रतलाम , ओमप्रकाश शर्मा रतलाम,सोमेश्वर शर्मा , दिलीप शर्मा, सुरेश शर्मा,मोतीलाल शर्मा, मुकेश शर्मा, रमेश शर्मा दलोद, विनोद शर्मा,भागीरथ मेवाड़ी, पवन शर्मा,मुन्नालाल शर्मा, जितेन्द्र शर्मा , मांगीलाल जी पहलवान रतलाम, राजेश नागर, जितेन्द्र बामनिया, विरेन्द्र मंडेला, धर्मेर्न्द्र , जोपिंग, विष्णु बाणेचा, निलेश उटल, राहुल शर्मा, राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन व कई संगठन के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन जनक नागर ने किया व आभार दिलीप शर्मा (आम्बावाला) ने माना ।