नीलेश सोनी जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त

रतलाम । भगवा स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश राजपुरोहित नोरवा के आदेशानुसार भगवा स्वयं सेवक संघ के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने हिन्दू रक्षण गौ संरक्षण की विचारधारा को लेकर जिले में गौ गरीब राष्ट्र सेवा के साथ साथ लव जिहाद से अपनी बहन बेटियों की रक्षा एवं सुरक्षा करने के साथ जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते हुए पूरे जिले में ग्राम पंचायत स्तर तक भगवा स्वयं सेवक संघ पदाधिकारियों का गठन करते हुए संगठन को तन मन धन के साथ सहयोग करते हुए इस महाअभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रतलाम के नीलेश सोनी को रतलाम जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान की।
नीलेश सोनी के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही उन्हें कंधे से कंधा मिलाकर पूरे जिले में सहयोग प्रदान कर साथ में काम करने की बात कही। ईष्ट मित्रो और भगवा स्वयं सेवक संघ से जुड़े रतलाम शहर एवं जिले के पूर्व पदाधिकारियों ने उन्हें बधाईया दी।

Play sound