
जावरा (अभय सुराणा) आचार्य सम्राट पूज्य गुरुदेव श्री आनंदऋषि जी महाराज साहब का 34 वा. पुण्य स्मृति दिवस दिवाकर भवन जावरा श्री संघ में मालव ज्योति गुरुवर्या पूज्य श्री वल्लभ कुवंर जी महाराज साहब की सुशिष्या जिन शासन चंद्रिका मालव गौरव महासती श्री प्रियदर्शनाजी म.सा., तत्व चिंतिका महासती श्री कल्पदर्शना जी म. सा. आदि ठाणा 2 के सानिध्य में 27 मार्च से 30 मार्च तक बनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन प्रवचन के साथ जाप एवं विविध धार्मिक कार्यक्रम के साथ धर्म आराधना कर मनाया जा रहा है। आज दिनांक: 27 मार्च 2025 गुरुवार को पेसठिया मंत्र के जाप, प्रवचन और 5 सामायिक का आयोजन किया गया जाप में पधारने वाले महानुभाव को लक्की ड्रा एवं प्रवचन की प्रभावना का लाभ श्री पारसमल जी सुमित जी विरल जी बरडिया परिवार ने लिया।उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीसंघ के अध्यक्ष इन्दरमल टुकड़ियां महामंत्री महावीर छाजेड़ ने बताया कि दिनांक 28 मार्च 2025 शुक्रवार श्रमण संघीय द्वितीय पट्टधर राष्ट्र संत आचार्य सम्राट पुज्य श्री आनंदऋषि जी म.सा. का 34 वा. पुण्य स्मृति दिवस: ॐ आनंद नमो नमः के जाप, गुणानुवाद सभा,सामायिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा जाप में समय पर आने वाले महानुभाव को लक्की ड्रा के टोकन दिए जाएंगे साथ ही दिनांक: 29 मार्च 2025 शनिवार शनेश्चरी अमावस्या को पार्श्वनाथ भगवान के जाप अनुष्ठान, प्रश्नमंच का आयोजन किया जाएगा दिनांक: 30 मार्च 2025 रविवार गुड़ी पड़वा नव वर्ष के उपलक्ष्य में उवसग्गहरं स्तोत्र के जाप के पश्चात महामांगलिक, महासती जी द्वारा प्रदान की जावेगी । अधिक से अधिक कि संख्या में पधारकर धर्म जागरण का परिचय देवे।धर्म सभा का संचालन आकाश जैन ने किया।