

रतलाम । महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा परियोजना रतलाम ग्रामीण-2 के अन्तर्गत शाला पूर्व शिक्षा एवं देखभाल (ई.सी.सी.ई.) का प्रशिक्षण बड़बड़ हनुमान मंदिर सभागृह में दिया गया । कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बरबड़ हनुमान मंदिर सभागृह में 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पी.पी.टी. के माध्यम से कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया। विभाग की परियोजना पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया । पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम में पोषण के हजार सुनहरे दिन, अति गंभीर कुपोषित, मध्यम गंभीर कुपोषण पर विस्तार पूर्वक पीपीटी के माध्यम से समझाया गया। प्रशिक्षण में स्तनपान एवं बच्चों के सर्वागीण विकास के बारे में समझाया गया, कार्यक्रम में श्रीमती शशिकला मंडरा, रेखा व्यास, गायत्री शर्मा, मंजु वर्मा व विष्णु चौहान, परियोजना अधिकारी प्रेमलता माकल के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । पीपीटी दिखाने एवं कार्यकर्ताओं के रजिस्ट्रेशन में आशीष सोनी डीसी रतलाम का विशेष योगदान रहा । प्रशिक्षण के तहत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के आखिरी दिवस में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रंभा कटारिया द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण रहा और यह प्रशिक्षण हमें अपने आंगनबाड़ी संचालन में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा। श्रीमती स्वाती जोशी ने बताया कि कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा और इस प्रशिक्षण से हम अपने आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों को और अधिक सक्षम बनाएंगे और उनमें कौशल क्षमता निर्माण करेंगे इसके साथ ही श्रीमती शोभा परमार सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी प्रशिक्षण के सम्बंध में अपने विचार व्यक्त किए।