अम्बर, फॉर यू व रिलायबल रहे विजेता, फॉर यू ने सुपर ओवर से जीता मैच



रतलाम 27 मार्च । नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में 22 से 30 मार्च तक आयोजित की जा रही महापौर चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवे दिन 26 मार्च को तीन लीग मैच हुए जिसमें अम्बर, फॉर यू व रिलायबल विजेता रहे।
पांचवे दिन सर्वप्रथम ब्रदर्स वर्सेस अम्बर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें ब्रदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाये स्कोर का पीछा करते हुए अम्बर ने 5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाये इस तरह अम्बर ने 7 विकेट से जीत हासिल की।
दूसरा मुकाबला फॉर यू वर्सेस शैरानी के बीच हुआ जिसमें फॉर यू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाये स्कोर का पीछा करते हुए षैरानी ने 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाये ओर मैच टाई हुआ सुपर ओवर में फॉर यू ने जीत हासिल की।
तीसरा मुकाबला एमपी पुलिस वर्सेस रिलायबल के बीच हुआ जिसमें एमपी पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाये स्कोर का पीछा करते हुए रिलायबल ने 6.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाये इस तरह रिलायबल ने 7 विकेट से जीत हासिल की।
आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1.51 लाख व ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 71 हजार व ट्रॉफी, विशेष पुरस्कार मैन ऑफ द सिरीज 31 हजार व ट्रॉफी, बेस्ट बैट्समैन 11 हजार व ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर 11 हजार व ट्रॉफी, बेस्ट फील्डर 5,100 व ट्रॉफी तथा मैन ऑफ द मैच 2,100 व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जायेगा।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, झमक भरगट, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मोहरलाल राजू सोनी, पार्षद हितेश कामरेड, रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती यास्मीन शैरानी, वसीम अली, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी के अलावा राजीव रावत, मुबारिक शैरानी, फैय्याज मंसूरी, उपयंत्री मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार, विनोद पाटीदार, शिवम् गुप्ता, ब्रजेश कुशवाह आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अतिथियों का स्वागत रूद्र पटेल, निलेश पटेल, गोपाल जाट, राकेश मिश्रा, अनुज शर्मा, सोनू यादव ने पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया व प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
नगर की खेल प्रेमी जनता व खिलाड़ियों से अपील है कि आयोजित चैपियंस ट्रॉफी में प्रतिदिन आयोजित होने वाले टूर्नामेंट मे अधिकाधिक की संख्या में भाग लेकर क्रिकेट का आनन्द लें।