विधायक सभागृह में हुई ‘‘स्वच्छता की बात-अपनों के साथ’’


रतलाम 27 मार्च । यह धरती हमारी मॉं है, धरती मॉं को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, स्वच्छता को हम अपनी दैनिक आदत में शामिल कर लेंगे तो हमारा शहर स्वच्छ-सुन्दर बन जायेगा।
उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने विधायक सभागृह में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी अन्तर्गत निकाय स्तर पर जागरूकता सह क्षमतावर्धन कार्यशाला ‘‘स्वच्छता की बात-अपनों के साथ’’ में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
उन्होने कहा कि जिस तरह जीवन जीने के लिये भोजन की आवश्यकता है उसी तरह स्वच्छता भी आवश्यक है क्योंकि जहां स्वच्छता नहीं होगी वहां बीमारियां उत्पन्न होगी इसलिये नगर के सभी नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करें व कचरा कम से कम उत्सर्जित करें। मेरा उद्देश्य है कि मेरा शहर स्वच्छ ओर सुन्दर हो मुझे स्वच्छता की रैंकिग की कोई लालसा नहीं है जब मेरे शहर की जनता मुझसे कहेगी की हमारा रतलाम शहर स्वच्छ व सुन्दर है तब मैं मानूगां की रतलाम शहर स्वच्छ और सुन्दर है।
पर्यावरण विद् डॉ0 खुशालसिंह पुरोहित ने इस अवसर पर कहा कि जब स्वच्छता के लिये जब नेतृत्वकर्ता सड़क पर आ जाता है तो उम्मीदे स्वंयमेव जग जाती है यह कार्य रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल प्रतिदिन कर रहे है तथा नागरिकों को स्वच्छता की समझाईश देते है यह प्रशंनीय कार्य है महापौर जी द्वारा स्वच्छता के लिये किये जा रहे कार्य का नगर में असर दिखाई देने लगा है जनता अब जागरूक हो रही है।
समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिये अति आवश्यक है, रतलाम शहर को स्वच्छ सुन्दर बनाने में नगर के सभी नागरिकों का दायित्व है जन जागृति से ही रतलाम नगर स्वच्छ एवं सुन्दर बनेगा।
प्रोफेसर अनामिका सारस्वत ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता हमारा स्वभाव व आदत होना चाहिये जिस प्रकार हम अपने घर-आंगन को स्वच्छ रखते है उसी प्रकार शहर को भी हमें स्वच्छ रखना होगा। स्वच्छता हमें आत्मविश्वास और आत्म सम्मान देती है। हम सभी को मिलकर महापौरजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रतलाम नगर को स्वच्छ ओर सुन्दर बनाना है। निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता के इस यज्ञ में सभी का सहयोग आवश्यक तभी हम पूर्णाहुति में सफल होंगे। नागरिक अपने घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे का पृथक्कीकरण करें ताकि कचरे का सही तरीके से निपटान हो सकें। साथ ही अमानक पॉलीथीन व डिस्पोजल का उपयोग ना करें खरीदारी के समय कपड़े की थैली अवश्य लेकर जाये।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, पार्षद योगेश पापटवाल, हीना मेहता, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, राजेन्द्र चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी, दरोगा व नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र गोठवाल ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी ने माना।