नेत्रम संस्था के प्रयासों से 12 घंटे में 2 नेत्रदान हुए परिजनों ने समाजहित में नेत्रदान की अनुमति प्रदान की

रतलाम। जीवन मे रहने के दौरान मानव सेवा करना और जीवन से चले जाने के बाद भी सेवा कार्य करने वाले बड़े ही विरले मिलते है ऐसे ही लोगो में रतलाम ग्रामीण में एक परिवार एवम ग्रामीण के एक परिवारों आदर्श उदाहरण पेश किया पहला नेत्रदान ग्राम भाटी बड़ोदिया निवासी स्व.राजमल पाटीदार उमरथाना वाले के सुपुत्र भरतलाल पाटीदार के देवलोकगमन होने पर रजनीश पाटीदार लुनेरा, समाज अध्यक्ष अमृतलाल पटेल,अमृत पाटीदार सरपंच ने उनके पुत्र सुनील पाटीदार, पवन पाटीदार एवम परिजनों को पिताजी के नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा दी दूसरा नेत्रदान धानमंडी निवासी स्व. रामप्रसाद राठौड़ के सुपुत्र बसंतीलाल राठौड़ (काकासा ) देवलोक होने पर गोपाल राठोड़ पतरा वाला ने पुत्र मुकेश राठौड़, संजय राठौड़ को पिताजी के नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा दी। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि दोनो ही नेत्रदान की परिजनों की सहमति मिलते ही संस्था द्वारा गीता भवन न्यास बडनगर को सूचित किया दोनो सूचना प्राप्त होते ही न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल, अपनी टीम के के साथ बडनगर से पहले भाटीबड़ोदिया फिर रतलाम पहुचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पुर्ण कर सफलतम नेत्रदान किया नेत्रदान के दौरान के ,गोपाल राठौड़ पतरा वाला ,मीनू माथुर, भगवान ढलवानी हेमन्त मूणत ने नेत्रदान प्रक्रिया संपन्न करवा कर परिजनों को प्रशस्ति पत्र भेट किया नेत्रम संस्था ने पाटीदारपरिवार एवम राठौड़ परिवार का आभार व्यक्त किया है।