स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के तहत सफाई मित्र समूह ने रांगोली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देकर शहर को नम्बर-1 बनाने का संकल्प दिलाया
रतलाम । नया साल प्रतिवर्ष हम सभी के लिए नई उमंगे, नया उत्साह और नया तराना लेकर आता है। नये वर्ष के साथ एक नया वादा अपने आपसे करना चाहिए। हमें अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं, छोटे बड़े भाई-बहन व अपने अभिभावकों, मित्रों व पड़ोसियों सभी को नये वर्ष पर संकल्प दिलाने की जरूरत है। इससे आने वाले नये साल में हम बीते वर्ष की गलतियों से सबक लेकर नये वर्ष में उन्हें न दोहराएं। नये वर्ष में हम सब लोग स्वच्छता का संकल्प लें। खुले में शौच के लिए न जाएं और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया जाए, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में रतलाम का नाम देश में अव्वल हो सके।
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2021 के अंतर्गत निगमायुक्त सोमनाथ झारिया द्वारा लगातार शहर के सभी क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान 2021 के तहत शहर में विशेष साफ-सफाई अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। इसके साथ-साथ ही कचरा मुक्त स्थानों पर आकर्षक रांगोली और दीपदान के माध्यम से सफाई मित्र समूह के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। रतलाम शहर के सैकड़ों स्थानों पर खुले में कचरा डालने वालों को रोकने के लिए नगर निगम की और से अनोखा प्रयोग किया और सैकड़ों स्थान कचरा मुक्त हुए और इन पर रांगोली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन सार्वजनिक स्थानों, बागीचों, खेल मैदानों आदि स्थानों पर भी स्वच्छता का संदेश दिया जाकर स्वच्छता की दौड़ में रतलाम को नम्बर-1 बनाने का आव्हान लोगों से किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देश व स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने कूड़ा केवल डोर टू डोर कूड़ा ढोने वाले वाहनों में ही डाले। खुले में कचरा डालने वालों पर नगर निगम द्वारा जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह संकल्प शनिवार को दिलीपनगर के रहवासियों ने लिया।
नगर निगम आयुक्त सोमनाथ के निर्देशानुसार अब शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने की अपील की जा रही है। इस दौरान शुक्रवार को सफाई मित्र समूह की टीम ने आधा दर्जन स्थानों पर स्थित कचरा मुक्त स्थानों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर पर रांगोली बना कर इन क्षेत्रों के रहवासियों को स्वच्छता की शपथ दिला कर दीप दान किया गया है। इस दौरान कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के देखते हुए लोगों से आव्हान किया गया कि जब तक कोरोना का कारगर उपचार उपलब्ध नही हो पाता है. ऐसे में हमे मास्क का उपयोग, दो गज की दूरी और हाथों को सेनेटाईज कर अपने जीवन को बचाना चाहिए।