महावीर इंटरनेशनल किया नववर्ष का आगाज सेवा प्रकल्प के साथ

रतलाम। महावीर इंटरनेशनल ने नववर्ष की प्रथम संध्या पर शहर में घूम घूम कर कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए दुकानों के बाहर , सड़क किनारे, शहर सराय अलकापुरी, दो बत्ती, काला घोड़ा,रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य स्थानों पर सो रहे वृद्धजनों, महिलाओं एवं बच्चों को कंबल प्रदान किए।
संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर एवं जिला कलेक्टर श्री गोपाल जी डाड से हुई चर्चा के अनुसार शीघ्र ही महावीर इंटरनेशनल बाल संप्रेषण गृह,देवप्रकाश सेवा संस्थान एवं वृद्धा आश्रम में भी कंबल प्रदान करेगा। महावीर इंटरनेशनल हफ्ते में कम से कम 2 बार रात्रि भ्रमण कर वृद्धजनों, महिलाओं एवं बच्चों को कंबल प्रदान कर आवश्यक होने पर उन्हें रैन बसेरा पहुंचाने में भी मदद करेगा। महावीर इंटरनेशनल के सेवा प्रकल्प “सब को प्यार सब की सेवा” के अनुरूप महावीर इंटरनेशनल लगातार झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में वृद्धजनों, श्रमिकों एवं जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर रहा है । अधिक से अधिक जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए जा सके इसलिए कंबल वितरण के इस अभियान में जन सहयोग अपेक्षित है। रात्रि कंबल वितरण के इस अभियान में संस्था के विजय शर्मा, पारस जैन ,राजेंद्र मूणत, राजेश व्यास आदि उपस्थित थे।