महापौर चैंपिंयस ट्रॉफी के तहत सातवें दिन हुए रोमांचक मुकाबले

अम्बर, बाबुस एन 81 व स्टार ईलेवन रहे विजेता

रतलाम 29 मार्च । नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में 22 से 30 मार्च तक आयोजित की जा रही महापौर चैंपियंस ट्रॉफी के सातवें दिन 28 मार्च को तीन लीग मैच हुए जिसमें अम्बर, बाबुस एन 81 व स्टार ईलेवन विजेता रहे।
सातवें दिन अम्बर वर्सेस एमपी पुलिस के बीच मुकाबला हुआ जिसमें अम्बर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाये स्कोर का पीछा करते हुए एमपी पुलिस ने 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना पाई इस तरह अम्बर ने 64 रन से जीत हासिल की।
बाबुस एन 81 वर्सेस रिलायबल के बीच मुकाबला हुआ जिसमें बाबुस एन 81 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाये स्कोर का पीछा करते हुए रिलायबल ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना पाई इस तरह बाबुस एन 81 ने 6 रनों से जीत हासिल की।
स्टार ईलेवन वर्सेस शैरानी के बीच मुकाबला हुआ जिसमें स्टार ईलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाये स्कोर का पीछा करते हुए शैरानी ने 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 70 रन ही बना पाई इस तरह स्टार ईलेवन ने 62 रन से जीत हासिल की।
आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1.51 लाख व ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 71 हजार व ट्रॉफी, विशेष पुरस्कार मैन ऑफ द सिरीज 31 हजार व ट्रॉफी, बेस्ट बैट्समैन 11 हजार व ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर 11 हजार व ट्रॉफी, बेस्ट फील्डर 5,100 व ट्रॉफी तथा मैन ऑफ द मैच 2,100 व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जायेगा।
इस अवसर पर इंदौर शहर विधायक गोलू शुक्ला, कमल शुक्ला, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, प्रदीप पांडे, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, दैनिक भास्कर संपादक संजय पांडे, सिटी चीफ शिवेन्द्र दुबे, नईदुनिया ब्यूरो चीफ नरेन्द्र जोशी, पत्रिका सिटी रिपोर्टर आशीष पाठक, पार्षद श्रीमती शबाना खान, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती माया पांचाल, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती भारती पाटीदार, श्रीमती दिव्या शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राखी व्यास, पूजा वोरा, भावना गुर्जर आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अतिथियों का स्वागत निलेश पटेल, गोपाल जाट, राकेश मिश्रा, सोनू यादव ने पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया व प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
नगर की खेल प्रेमी जनता व खिलाड़ियों से अपील है कि आयोजित चैपियंस ट्रॉफी में प्रतिदिन आयोजित होने वाले टूर्नामेंट मे अधिकाधिक की संख्या में भाग लेकर क्रिकेट का आनन्द लें।

Play sound