शिक्षाविद ,पत्रकार, संपादक स्वर्गीय पंडित जय जयसेन जैन की स्मृति में ग्रंथ प्रकाशित होगा

इंदौर (राजेश जैन दद्दू ) । जैन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु आजीवन समर्पित रहेशिक्षाविद, पत्रकार और समाजसेवी एवं सन्मति वाणी मासिक पत्रिका के के 43 वर्ष तक प्रधान संपादक रहे पंडित जयसेन जैन की स्मृति में पंडित जयसेन जैन स्मृति ग्रंथ प्रकाशित किया जाएगा।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस आशय की घोषणा आज पंडित जी की तेरहवीं के अवसर पर श्री अनंत नाथ जिनालय छावनी में आयोजित शांति विधान के समापन पर डॉ अनुपम जैन ने की। आपने बताया कि स्मृति ग्रंथ प्रकाशन हेतु पंडित श्री जयसेन जैन स्मृति ग्रंथ प्रकाशन समिति का गठन किया गया है जो ग्रंथ का प्रकाशन करेगी। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक संक्षिप्त फोल्डर का विमोचन भी किया गया जिसमें उनके द्वारा धर्म समाज, संस्कृति, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्तविवरण प्रकाशित है।
स्मृति ग्रंथ के प्रधान संपादक डॉ अनुपम जैन व संपादक इंजीनियर कैलाश वेद होंगे एवं बाहुबली पांड्या, डॉ जैनेंद्र जैन, डॉ सुशीला सालगिया, एम के जैन एवं जैनेश झांझरी संपादक मंडल के सदस्य होंगें।
डॉ अनुपम जैन एवं कैलाश वेद ने बताया कि स्मृति ग्रंथ में पंडित जी के बहुआयामी व्यक्तित्व, कृतित्व एवं धर्म, समाज ,संस्कृति, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदानों पर केंद्रित सामग्री, संस्मरण, लेख चित्र, आदि प्रकाशित किए जाएंगे। इस अवसर पर सन्मति वाणी मासिक पत्रिका के नए अंक का विमोचन भी प्रधान संपादक डॉ सुशीला सालगिया ने अतिथियों से कराया।

Play sound