संस्था परस्पर द्वारा वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पक्षियों के लिए सकोरे वितरित

रतलाम । “”भारतीय संस्कृति जो सनातन संस्कृति का ही स्वरुप है दुनिया के प्रत्येक प्राणी को सुखी रखने का संदेश देती है मनुष्य हो या पशु , पक्षी संदेश देने वाली भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श है जो हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है””
उपरोक्त विचार संस्था परस्पर द्वारा वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर कॉलेज रोड स्थित सत्कार लॉज पर आयोजित बेजुबान पक्षियों के लिए सकोर वितरित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में युवा साहित्यकार आशीष दशोत्तर ने व्यक्त किये आपने कहा कि हम सर्वे भवंति सुखी की कामना करते हैं अर्थात विश्व का प्रत्येक प्राणी सुखी रहे और जीवित रहे बेजुबान पक्षियों के लिए सोचना बड़े पुण्य का कार्य है संस्था परस्पर अपनी गतिविधियों में समाज के प्रत्येक क्षेत्र का ध्यान रखती है यह अत्यंत प्रशंसनीय है संस्था के परामर्शदाता दिनेश शर्मा ने कहा कि सेवा के अनेक प्रकल्प होते हैं लेकिन अबोध बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा के लिए संकल्पित रहना अत्यंत पुण्य और पवित्र सेवा कार्य है विगत कई वर्षों से संस्था के द्वारा पशु पक्षियों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए चलित जल प्याऊ तथा पक्षियों के लिए दाने और सकोरे की व्यवस्था की जा रही है ताकि उनके जीवन को सुरक्षित रखा जा सके श्री अभय सुराणा जी ने कहा कि जल सेवा और पक्षियों की सेवा मनुष्य धर्म का सर्वोत्तम पुण्य कार्य है जो हम विगत कई वर्षों से कर रहे हैं आरंभ में संस्था के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि संस्था की प्रत्येक गतिविधि समाज को समर्पित है चाहे रक्तदान शिविर,मधुमेह परीक्षण शिविर हो या स्कूलों में पोशाक तथा बैग तथा स्वेटर वितरित करना हो या फिर ग्रीष्म ऋतु में पानी की प्याऊ लगाना हो पक्षियों को सकोरे वितरित करना हो गौशालाओं की देखरेख करना हो संस्था पदाधिकारी इस कार्य में हमेशा आगे रहते हैं अतिथियों का स्वागत श्री मिलन राखेचा रमेश पोरवाल मनीष बोहरा सचिन गेलड़ा निमिष व्यास महेश व्यास अभय लोढ़ा शैलेंद्र व्यास नितेश खिमेसरा सुभाष नागौरी पंकज चौहान ओम प्रकाश पोरवाल मितेश अग्रवाल राजेंद्र कसेरा प्रीतम भरगट अमित डांगी दशरथ पोरवाल भूपेंद्र पावेचा सुबोध माहेश्वरी मणिलाल सकलेचा राजेश जोशी जगदीश सोनी राहुल गांधी निलेश पावेचा रितेश लूणावत नितेश पोरवाल पवन गुगलिया तुषार संघवी निलेश लड्डा निलेश शुक्ला राजेश व्यास अजय जैन रजनीश शर्मा तरुण परमार सतीश राठौड़ आदि ने किया।उक्त जानकारी प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने दी।