हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों की आवश्यकता अनुसार सामग्री वितरण कर मनाया


रतलाम। जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम एस सागर की उपस्थिति में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े विभिन्न सहयोगी सदस्यों ने अपने परिवार के पूर्वजों की स्मृति में डोशी परिवार के स्वर्गीय मोहनलाल जी डोशी की स्मृति में भूपेंद्र, शरद, दीपक डोशी, दिनेश बारमेचा द्वारा, जन्मदिन के अवसर पर मुंबई निवासी अक्षत संजीव काबरा , नीता इसरानी एवं महेश शर्मा , आदि के संयुक्त सहयोग से तीन ब्लड प्रेशर आधुनिक उपकरण, एक वॉटर कैन, 6 सेट प्रतिदिन लावारिसों के उपयोग में आने वाली सामग्री, 45 यूरिन पॉट, 12 माइक्रो टेप रोल, कपड़े, बिस्कुट बॉक्स आदि प्रदान किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम एस सागर ने कहा कि जिला चिकित्सालय के वार्डों में आवश्यक सामग्री प्रदान कर बहुत ही सराहनीय कार्य परिवारों द्वारा काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से किया जो की समाज के लिए अनुकरणीय है| उपस्थित सदस्यों ने उक्त सामग्री तत्काल विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वार्ड इंचार्ज सिस्टर को प्रदान कर दी| इस अवसर पर काकानी फाउंडेशन द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी सहयोगी परिवार का हृदय से धन्यवाद प्रदान किया।