गुड़ी पड़वा पर स्व. श्रीमती संपतबाई हरण की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को भोजन सेवा की

जावरा (निप्र) । गुड़ी पड़वा नववर्ष के पावन अवसर पर स्व. श्रीमती संपतबाई हरण की पुण्यतिथि पर हरण परिवार के सहयोग से श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया। इस अवसर पर भोजन प्रसादी के लिए आए सभी को मिष्ठान युक्त भोजन परोसा गया।
वरिष्ठ महासंघ के अध्यक्ष अभय सुराणा ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के सेवा कार्यों से समाज में परोपकार की भावना प्रबल होती है और जरूरतमंदों को सहायता मिलती है।” हरण परिवार द्वारा माताश्री की पुण्य स्मृति में इस सेवा कार्य का आयोजन कर सेवा कार्यों में अपनी सक्रीय सहभागिता करी उसके लिए धन्यवाद के पात्र है।
इस अवसर पर भोजन वितरण में अभय सुराणा, अनिल चोपड़ा, नगिन सकलेचा, कनकमल चौरडिया, संजय सुराणा, शांतिलाल डांगी, अशोक झामर, प्रकाश पामेचा, रमणीक कांकरिया, सरदारमल धारीवाल, अशोक बोरदिया, विशाल पोरवाल, संजय दासोत, जगदीश कुमावत, लक्ष्मीनारायण बिलवाल, अरुण भावसार, मनोहर पांचाल, प्रबंधक सुभाष जैन, व्यवस्थापक अशोक पोरवाल सहित हरण परिवार के कन्हैयालाल हरण, राजकुमार हरण, संजय हरण, संदीप हरण, सुशील हरण, अंकित हरण, ईशान हरण, सुनील श्रीश्रीमाल और समाजजन ने सहभागिता निभाई।हरण परिवार के इस पुण्य कार्य की अनुमोदन की।

Play sound