सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम के अध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार उपाध्याय का मनोनयन एवं नवीन कार्यकारिणी गठित

रतलाम । रतलाम नगर के सर्व ब्राह्मण समाज की स्थापित एक मात्र संस्था सर्व ब्राह्मण महासभा के रतलाम नगर के वरिष्ठ जनों एवं सदस्यों की उपस्थिति में बहु प्रतिक्षित नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
मनोनयन प्रक्रिया में वरिष्ठ समाजसेवी संरक्षक श्री प्रमोद व्यास, श्री पातीराम शर्मा, श्री बी एल पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण पुरोहित, श्री सुर्यनारायण उपाध्याय, श्री रामचंद्र शर्मा तथा श्री निमिष व्यास के आशीर्वाद एवं श्री संदीप व्यास, श्री अनुराग लोखंडे के मार्गदर्शन से श्री ओम प्रकाश त्रिवेदी, एवं श्री कौशल किशोर द्विवेदी को संयोजक तथा अध्यक्ष पद पर श्री प्रवीण उपाध्याय तथा महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नवीन व्यास, श्री देव शंकर पाण्डे, श्री सुनिल दुबे उपाध्यक्ष श्री हेमन्त तिवारी, श्री सत्येन्द्र जोशी, श्री गोपाल कृष्ण व्यास, श्री अरविन्द परसाई, श्री पण्डित श्याम सांवरा, श्री सुभाष शर्मा, श्री गोपाल शर्मा, श्री राजकुमार शुक्ला, श्री महेन्द्र शर्मा, श्री राजेन्द्र चतुर्वेदी श्री श्री राजू हॉकी, महामंत्री श्री विजय शर्मा, सचिव श्री चैतन्य शर्मा, सह सचिव श्री राजेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष श्री कपिल शर्मा ,कार्यालय मंत्री एवं सह कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत द्विवेदी, संगठन मंत्री श्री सुनिल शर्मा, श्री कुलदीप अवस्थी, मीडिया प्रभारी श्री जलज शर्मा, श्री हेमन्त उपाध्याय विधि सलाहकार श्री अजय जोशी, शिक्षा प्रकोष्ठ श्री मनोहर लाल पाण्डे, श्री नारायण उपाध्याय, चिकित्सा प्रकोष्ठ श्री विजय शर्मा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्री शरद चतुर्वेदी , सुधांशु शर्मा, हर्ष उपाध्याय कर्तव्य त्रिवेदी का मनोनयन किया गया।
महिला मण्डल कार्यकारिणी में रक्षा मिश्रा सपना दुबे रेखा जोशी प्रतिभा आप्टे सीमा भारद्वाज, नूतन भट्ट, रजनी उपाध्याय, रीता जोशी, भावना शर्मा, इंदु उपाध्याय, सन्नो तिवारी, पूर्णिमा तिवारी आदि को मनोनीत किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर श्री अरुण पुरोहित ने अपने निवास पर अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्होंने नवीन पदाधिकारियों को समाज के हित में कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम नगर की संपूर्ण ब्राह्मण जातियों तथा संपूर्ण ब्राह्मण संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रतलाम नगर के ब्राह्मण समाज के विकास के लिए कार्य करने के लिए संकल्पित रहेगी। नव नियुक्त अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय द्वारा आभार धन्यवाद के साथ सभी से आशीष एवं सहयोग की कामना भी व्यक्त की गई।

Play sound