किराना व्यापारी एसोसिएशन जावरा द्वारा सिविल अस्पताल जावरा में कम्बल वितरित

जावरा ( अभय सुराणा) । मानव जीवन मिला है तो पुण्य के काम करे,जीवन सफल हो जाए ऐसा कुछ काम करे । उक्त विचार श्रीमती सजनबाई कांठेड़ की स्मृति में कम्बल वितरित करते हुए सिविल अस्पताल में अतिथि श्रीमान कनकमल कांठेड़ ने व्यक्त किए ।
किराना व्यापारी एसोसिएशन समय समय पर सेवा के कार्य करता रहता है एवम निरन्तर जहाँ भी जरूरत होती है वो तुरंत उस जगह उपस्थित होकर सद्कार्यों में अपनी सहभागिता प्रदान कर रहा है यह कहते हुए संस्था अध्य्क्ष संजय सुराणा ने अतिथि कनकमलजी कांठेड़ का सम्मान एवम स्वागत किया।
इस अवसर पर संस्था के परामर्शदाता अभय सुराणा,क्च द्व श डॉक्टर दीपक पालडिय़ा,डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय,झमन्दास,सजंय कोलन,रामचन्द्र अग्रवाल, गोपाल साहू,दर्शन भट्ट, खोजेमा शगुफ्ता एवम संस्था सदस्य उपस्थित थे। संचालन अमित चत्तर ने किया ।