रतलाम पांचाल समाज द्वारा सामूहिक गोठ का आयोजन

प्रतिभाओ व उत्कृष्ट कार्य करने पर महिलाओं का हुवा सम्मान

रतलाम। रतलाम पांचाल समाज (जुना गुजराती लोहार-सुथार पांचाल- समाज) द्वारा गुड़ी पड़वा के अवसर पर समाज की सामूहिक गोठ का आयोजन सुंमगल गार्डन कस्तूरबा नगर पर सम्पन्न हुवा ! सर्वप्रथम समाज अध्यक्ष संदीप समरथमल पांचाल, महामंत्री राहुल बालाराम पांचाल ने आराध्य देव श्री विश्वकर्मा भगवान के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, समाज के वरिष्ठ संरक्षकगणों का स्वागत समाज अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने किया!
इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली एवं बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा कविता पाठ, एवं अपने अपने क्षेत्र में हासिल उपलब्धियो के बारे में अपने विचार व्यक्त किये ।
महासचिव पुरषोत्तम पांचाल ने बताया कि इसके समाज के वरिष्ठजनो एवं रतलाम स्थापना दिवस में शस्त्र चलाने वाली महिला शितल पांचाल, दूर्गा पांचाल,रेखा पांचाल, अर्चना पांचाल के साथ साथ अन्य विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्य लिए व नगर मे बोर्ड परीक्षाओ कक्षा 10 वी व 12 वी एवं neet , IIT, अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बालक व बालिकाओ का शील्ड एवं उपहार देकर सम्मान किया गया। साथ ही समाज अध्यक्ष संदीप समरथमल पांचाल द्वारा समाज समाज की धर्मशाला बनाने एवं वर्ष भर समाज द्वारा किए जा रहे कार्य योजना के लिए समाज जनों के सामने अपने अध्यक्षी उद्बोधन में कहीं ।
इस अवसर पर समाज जुना गुजराती लोहार-सुथार पांचाल-समाजनों ने सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अधीक से अधीक संख्या में कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित रहे।

Play sound