थाना पिपलौदा जिला रतलाम पुलिस द्वारा एक साल से दो प्रकरणो में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

रतलाम । थाना पिपलौदा पर दिनांक 27.04.2024 को फरियादी एलिल अरसु डीबी ग्रुप वर्कर द्वारा सूचना दी गयी कि सुजापुर स्थित पवन चक्की के गार्ड के साथ अज्ञात आरोपियो द्वारा मारपीट कर मोबाईल फोन चोरी कर ले गये है सूचना पर अपराध क्रमांक 108/24 धारा 382 भादवि का पंजीबद्ध किया गया एवं 14.05.2024 को फरियादी अर्जुन सिंह आंजना सिक्योरिटी गार्ड पंचेवा पवन चक्की द्वारा आरोपीगण गुर्जर डिडौंर एवं भुरिया डिडौंर के विरुद्ध मारपीट कर पवन चक्की से केबल चोरी की घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी जिस पर अपराध क्रमांक 126/2024 धारा 294,323,506,34,379 भादवि ईजाफा धारा 382 भादवि.का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस कार्यवाही की विवरण

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशन में, अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा (रापुसे) एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने हेतु टीम गठित की गयी जिसके द्वारा लगातार प्रयास करते मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 09.02.2025 को घटना में फरार आरोपी गुर्जर डिंडौर को गिरफ्तार किया गया एवं अन्य फरार आरोपी भुरिया डिंडौर की गिरफ्तारी के संभव प्रयास कर मुखबिर तंत्र व सायबर सैल रतलाम की मदद से दिनांक 31.03.2025 को सरवन क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी से घटना में चोरी किया गया मोबाईल फोन भी जप्त किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी – भुरिया उर्फ भुरालाल डिंडौर पिता सूरज डिंडौर उम्र 22 साल निवासी रामपुरिया थाना सरवन

जप्त सामाग्री- एक सैमसंग कंपनी का एड्रोइड मोबाईल फोन

सराहनीय भुमिका– निरी. प्रकाश गडरिया , उनि पंकज राजपूत ,प्र.आर. शैलेन्द्र सिंह (थाना सरवन ) आर. राजेश पटेल , आर. जितेन्द्र माली , आर. त्रिलोक सिंह , सै. अशोक कुमावत , सायबर सैल रतलाम टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Play sound