मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में आगे बढ रहा देश – परिहार

  • भाजपा मण्डल की बैठक में आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा
  • 06 अप्रैल स्थापना दिवस, 14 को मनेगी डॉ.अम्बेडकर जयंती

पिपलौदा (प्रफुल जैन) । जनसंघ से भाजपा की यात्रा में यह तय हो गया कि राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में एक युग की शुरूआत भाजपा ही कर सकती है वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत एक विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है उक्त बात आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमो को लेकर नगर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी मण्डल की बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल प्रभारी कालूसिंह परिहार ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से कही। साथ ही उन्होंने 06 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर जयंती तक के सभी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओ के त्याग, समर्पण से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा – शाह

किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह ने संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी प.दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके त्याग समर्पण की बदोलत भाजपा वटवृक्ष के रुप में स्थापित हो गई है व विश्व की सबसे पार्टी भी बनी। बैठक को जिला कार्यकारणी सदस्य प्रकाश जायसवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने भी सम्बोधित किया।

मण्डल अध्यक्ष पाटीदार ने बताई आगामी रूपरेखा

भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 06 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर आगामी कार्यक्रम मण्डल के 58 बुथ पर मनाए जावेगे इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराएंगे व सेल्फी लेंगे। साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया जावेगा। 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर जयंती मण्डल स्तर पर प्रातः 11 बजे पिपलौदा में मनाई जावेगी। बैठक के दौरान बैठक में सबसे वरिस्ठ उमेश आचार्य चौरासी बडायला का सम्मान किया। संचालन युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने किया आभार महामंत्री अशोक निनामा ने माना।

बैठक में इनकी रही उपस्थित

बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल पाटीदा साईराम, उपाध्यक्ष डॉ. ओपी जोशी, जोरावर सिंह सिसोदिया, कारूलाल डांगी, महेश बोहरा, गोपाल पटेल, गिरधारीलाल माली, इंद्रजीत सिंह,राजेश माली, भेरू सिंह सोलंकी, मनमोहन सिंह राणा, नारायण धनगर, पार्षद प्रवीण सिंह राठौर, नरेंद्र नागर, युवा मोर्चा जिला मंत्री नानालाल शाह, भागीरथ पाटीदार, धर्मेन्द्र सिंह बाराखेड़ा, भँवरगिरी गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह सोनू, संजय सोलंकी, बालाराम पाटीदार मीणा, महेंद्र सिंह, शुभम सिंह सिसोदिया अयाना, अर्जुन सिंह सोलंकी, श्यामलाल धाकड़, बंशीदास बैरागी, मदनलाल देवड़ा, कमलेश पटेल, देवीसिंह गुर्जर, राधेश्याम बैरागी, राजाराम पाटीदार, देवराम पाटीदार, कारूलाल हायरी, अर्जुन निनामा, अनिल गोसर, मोहन सिंह राठौर, भूपेंद्र पांचाल, देवीलाल पाटीदार, पप्पू जाट आदि मौजूद थे।