मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिला इकाईयों से कहा वे सांसदों के माध्यम से रेल मंत्री को पत्र लिखवा कर भिजवाएं
रतलाम। कोरोना काल में बंद की गई अधिमान्य पत्रकारों तथा वरिष्ठ नागरिकों की रेल रियायती यात्रा पुन: बहाल करने की मांग मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी ने रेल मंत्री के नाम एक अनुरोध पत्र लिखकर की है।
संगठन के महासचिव साथी सत्यनारायण वैष्णव के अनुसार
श्री जोशी ने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्षों से अधिमान्य पत्रकारों एवं वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा की सुविधा प्रदान कर रखी है, लेकिन कोरोना काल से यह सुविधा बंद कर दी गई है, जिससे अधिमान्य पत्रकारों तथा वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा करने में पुरा किराया अदा करना पड़ रहा है। अतएव रियायत रेल सुविधा शीघ्र से शीघ्र बहाल की जाए।
श्री जोशी ने संगठन की सभी जिला इकाईयों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के सांसदों से प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री को पत्र लिखवा कर यह सुविधाएं बहाल करने के लिए मांग करें ताकि सारे प्रदेश से यह आवाज केंद्र सरकार तक पहुंच सके।
ज्ञातव्य है मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने फरवरी 2023 में भी रेल मंत्री को पत्र लिखकर यह मांग की थी साथ ही रेल मंडल प्रबंधकों को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया तथा सांसदों के माध्यम से जिला इकाईयों ने पत्र भी लिखवाएं थे। कई सांसदों और जनप्रतिनिधियों ने इस मांग का समर्थन करते हुए रेल मंत्री से अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों तथा वरिष्ठ नागरिकों सहित जिन लोगों के लिए रेल रियायत का प्रावधान किया था और कोरोना काल में रियायत बंद कर दी है उन्हें पुन: शुरू करने का आग्रह रेल मंत्री से किया था। पुन: रेल मंत्री तथा केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने कै लिये अभियान चलाया जाएगा।