

रतलाम। जन चेंतना परिषद मंद बुद्धि एवं बहिर स्कूल में प्रवेश उत्सव के दौरान इंफिनिटी फिनकोर्प सोल्यूशन प्रा. ली. ( वित्तीय संस्था) द्वारा बच्चों के लिए 20 बेंच 1 वाटर कूलर 2 एयर कूलर 15 बच्चों के लिए 1 लाख 5 हजार राशि प्रदान की गई ।
कार्यकर्म के दौरान संस्था प्राचार्यश्री सतीश तिवारी एवं कम्पनी के रिजनल मैनेजर श्री अंकित यादव, ब्रांच अधिकारी पुष्कर पाटीदार, मुकेश राठौड, राजेंद्र सिंह, आदि उपस्थित थे । कम्पनी ने कुछ दिवस पूर्व भी यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफ़िक पुलिस को 50 बेरीकेट्स 4 वाटर कूलर ओर पुलिस प्रशासन के लिए 50 हेलमेट प्रदान किये थे ।