नरेंद्र गोधा अध्यक्ष और निलेश गोधा सचिव मनोनीत

रतलाम । पंचान सरावगी साठ घर की गोठ का धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, तोपखाना ,रतलाम की साधारण सभा का आयोजन एक अप्रैल को किया गया जिसने नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
नवीन कार्यकारिणी इस प्रकार है – श्री नरेन्द्र गोधा अध्यक्ष, श्री निलेश गोधा सचिव, श्री विशाल गोधा सहसचिव, श्री आशीष बाकलीवाल कोषाध्यक्ष, श्री अंकित गोधा न्यासी, कार्यकारिणी में श्री अंकुर गोधा , श्री कपिल पाटौदी, श्री संजय पाटौदी, श्री अक्षय गोधा मनोनीत किए गए ।
इस अवसर पर समाज के विमल गोधा , वीरेंद्र गंगवाल , कमलेश पापरीवाल , अनिल पापरीवाल अक्षय गोधा, दिलीप गोधा आदि समाजजन उपस्थित रहे । मीटिंग का संचालन और आभार निर्वतमान सचिव अंकुर गोधा ने किया ।