पूज्य महासती डॉ. साध्वी कुमुदलता जी म.सा. आदि ठाणा 04 का रतलाम में होगा नगर प्रवेश

रतलाम । पूज्य महासती अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चंद्रिका शासन प्रभाविका डॉ. साध्वी कुमुदलता जी म.सा. आदि ठाणा-04 का रतलाम में नगर प्रवेश होने की संभावना है। नीम चौक श्रीसंघ के सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि वह 10 अप्रैल 2025 गुरुवार को महावीर जयंती के शुभ अवसर पर जैन स्कूल की धर्मसभा में प्रवचन फरमाएंगे।