

रतलाम। नवरात्रि के पावन पर्व पर मां चामुंडा नगरी मंदिर पर संत श्री आत्मानंद जी सरस्वती का सम्मान समारोह मां चामुंडा माताजी सामाजिक कल्याण चामुंडा नगरी के पदाधिकारी द्वारा किया गया। गुरूजी द्वारा पहले माता जी की पूजा अर्चना की गई। उसके पश्चात समिति के अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी,मनोज जैन,जीवन डोडिया, विश्वराज सिंह राठौर, पंडित ईश्वर गिरी गोस्वामी जी द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया व रतलाम से पधारे अन्य अतिथियों में जिसमें प्रमुख रूप से दिनेश वाघेला, श्रीमती श्यामा वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, शकुंतला सिसोदिया,राजकुमार हाडा, शुभ दशोत्तर, उमेश बैरागी का स्वागत समिति द्वारा किया गया। समिति के प्रमुख चौधरी जी ने बताया कि इस मंदिर का पूर्व नाम गजनी खेड़ी था जो कुछ समय पूर्व शासन ने इसका नया नाम मां चामुंडा नगरी रखा गया है।
चौधरी जी ने बताया कि दिनाक 5 अप्रैल शनिवार को समिति द्वारा मा कन्या भोज का आयोजन सुबह 11:00 से प्रारंभ किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि आसपास के गांव के सदस्यों द्वारा मिलकर यहां 100 लोगों से लेकर 2000 लोगों तक की भोजन बनाने के साधन मंदिर पर उपलब्ध है जो न्यूनतम दरों पर दी जाती है। चौधरी जी ने रतलाम में आसपास के माता जी के भक्तों से निवेदन किया है कि एक बार इस बहुत पुराने मंदिर पर माता जी के दर्शन के लिए आवश्यक पधारे व माताजी के सुंदर दर्शन का लाभ लेवे।