श्री सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत

रतलाम। श्री सर्व ब्राह्मण सभा, रतलाम की ओर से शुक्रवार को चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक के नेतृत्व में समाज की अनेक महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक इस आयोजन में भाग लिया।
चुनरी यात्रा जब दालुमोदी बाजार स्थित श्री जमना स्वीट्स (जमन पहलवान) की दुकान के सामने से गुजरी, तो वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस शुभ अवसर पर श्रीमती आरती त्रिवेदी, श्रीमती सीमा सुरोलिया, श्रीमती शारदा पाठक, श्रीमती सोनल पाठक और नन्ही सी परी सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
सभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र जोशी, सचिव श्री नरेन्द्र त्रिवेदी, श्री सुरेश दवे, श्री प्रशांत व्यास और श्री मुन्ना भैया सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी यात्रा में शामिल होकर धर्म और आस्था का संदेश दिया।
समापन के अवसर पर सभा के सचिव श्री नरेन्द्र त्रिवेदी ने सभी श्रद्धालुओं एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। अंत में “जय जय जय परशुराम” के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।

ko