
रतलाम । लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली के नाम पर माननीय मंत्री जी को एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में प्रस्ताव दिया गया ।
लघु उद्योग भारती मालवा प्रांत सह मीडिया प्रभारी उद्योगपति संदीप सकलेचा ने बताया कि यह प्रस्ताव जिसका उद्देश्य भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है
एक राष्ट्र एक चुनाव का मुख्य उद्देश्य लोक सभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव को एक साथ करना है ताकि समय संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सके तथा देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे । लघु उद्योग भारती रतलाम जिला इकाई अध्यक्ष संजय व्यास ने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव के लाभ
बार-बार चुनाव कराने में भारी प्रशासनिक ख़र्च और संसाधनों की बर्बादी होती है एक स्वतंत्र चुनाव से चुनावी ख़र्च में भारी कमी आएगी और सुरक्षा बलों शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों को बार बार चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जा सकेगा ।
इकाई सचिव रोहित मालपानी ने बताया कि बार बार लगने वाले आदर्श आचार संहिता के कारण विकास परियोजना रुक जाती है यह चुनाव होने से यह बाधा दूर होगी और सरकारें अपने विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेगी ।
एक साथ चुनाव में राजनीतिक अस्थिरता को कम करने में मदद करेगा जिससे नीति निर्माण में स्थिरता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा ।
मतदाताओं की जागरूकता और भागीदारी एक साथ चुनाव से मतदाताओं में अधिक जागरूकता और हौसला पैदा होगा जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोकतंत्र को सशक्त किया जा सकेगा
रतलाम इकाई के प्रांतीय सदस्य चंद्रप्रकाश अवतानी कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सुरेखा कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल सारडा विजय धनोतिया,मनीष मूलचंदानी, आदित्य व्होरा,रघुवीर सोलंकी, अर्चित पोरवाल, आशीष अग्रवाल,अभिषेक मंत्री,कुंदन सोनी, निलेश बोरदिया, विश्वनाथ प्रताप सिंह, मोहित पगारिया, सचिन छाजेड, विजय महेश्वरी, चंद्र प्रकाश सारडा, राजेश रांका, उपस्थित थे।