सुगम यातायात हेतु अशोक नगर फुल मंडी एवं फ्रूट मंडी के दुकानदारों को सैलाना बस स्टैंड मंडी में दुकान लगाने की समझाइश दी गई

रतलाम । दिनांक 17.04.2025 को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय, के निर्देशन में थाना प्रभारी का.निरी.सतोष चौरसिया सूबेदार अनोखीलाल परमार, प्रआर.222 धीरेन्द्र दीक्षित, आर. 1152 भगत सिह, आर.759 नरेन्द्र चौरे एवं एस.डी.एम महोदय, नगर निगम टीम के साथ सयुक्त कार्यवाही कर अशोकनगर फुल मण्डी एवं फ्रुट मण्डी में दुकान लगाने वाले दुकानदारो को समझाइश दी गई। यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा निर्धारित सैलाना बस स्टैंड मंडी में दुकान लगाने समझाइश दी गई। अशोक नगर फूल मंडी एवं फ्रूट मंडी में काफी सख्या मे लोग वाहन लेकर फ्रुट खरीदने व फुल बेचने आते है जहां पर पार्किंग की व्यवस्था भी नही होने से लोग अपने वाहन रोड पर ही खडे करते है जिससे आए दिन रोड जाम की स्थिति बनती है इस कारण आम जनता को समस्याओ का सामना करना पडता है । प्रशासन द्वारा आपकी दुकाने मेन रोड पर होने से नगर निगम द्वारा फुल मण्डी एवं फ्रुट मण्डी की दुकान की व्यव्स्था सैलाना बस स्टेण्ड मण्डी मे की गई है जिससे यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु रुप से चलाया जा सके यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे ।

Play sound