स्व. श्री बरमेचा की स्मृति में जांच शिविर का आयोजन किया गया

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप रतलाम सेंट्रल एवं मेडिकेयर डाइग्नोस्टिक सेंटर रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में बरमेचा परिवार के आधार स्तंभ स्व. श्री कैलाश बरमेचा की स्मृति में न्यूनतम दरों पर जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर के प्रारम्भ में दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के पश्चात श्रीमती वंदना बरमेचा द्वारा मंगलाचरण का पाठ किया गया । शिविर शुभारम्भ के अवसर पर आशीष लुनिया द्वारा बरमेचा परिवार द्वारा किये गए सद्कार्यों की अनुमोदना की गई ।
इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप सेन्ट्रल अध्यक्ष आशीष लुनिया, अशोक बरमेचा, दिनेश बरमेचा, नीरज बरमेचा, अभय कोठारी, चितरंजन लुनावत, गुणवंत पिरोदिया, दीपक डोशी, महेंद्र नाहर, निर्मल मेहता, मनोज कटारिया, प्रफुल्ल लोढा, राजेन्द्र लुणावत, जयन्तिलाल डांगी, मुकेश मोदी, राजेन्द्र कोठारी, आशीष पावेचा, राजेन्द्र खाबिया, केवल मेहता, मुकेश मांडोत, रितेश मेहता आदि उपस्थित थे । शिविर के अंत में दिनेश बरमेचा ने सेंट्रल परिवार द्वारा दिये गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ।

Play sound