
रतलाम। जय भारत मंच के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय श्री गिरीश जुयाल के नगर आगमन पर मंच द्वारा सांवलिया मांगलिक परिसर में सम्मेलन आयोजित किया गया । जिसमें गिरिश भाई के द्वारा आगामी कार्यक्रमों के विषय में पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसमें जय भारत मंच के प्रदेश महामंत्री श्रीमती वीणा सोनी, संभाग उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, पूर्व संभाग अध्यक्ष गोपाल सोनी, जिला उपाध्यक्षी महेश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष विनोद राठौड़ ,जिला उपाध्यक्ष इरशाद मंसूरी, अजय टांक झीलिक भटनागर, विशाल देवड़ा, शिवम राठौड़, महेश राठौड़ ,भारती कुसुमति भट्ट ,लविश अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र अग्रवाल ने किया एवं आभार महेश सोलंकी ने माना।