शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए 19 से 30 मई तक शिविर आयोजित किए जाएंगे

रतलाम 14 मई 2025। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में शिक्षकों के स्वत्वों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए 19 मई से 30 मई तक समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर के माध्यम से शिक्षकों की समस्याएं जैसे क्रमोन्नति वेतनमान, समयमान वेतनमान, वेतनवृद्धि, सेवा अभिलेखों का अद्यतनीकरण, पेंशनर व अन्य लंबित स्वत्वों का निराकरण, लंबित अभ्यावेदनों का निराकरण, आगामी तीन वर्शों में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के वेतन निर्धारण का कोश एवं लेखा द्वारा परीक्षण किया जाकर वसूली योग्य प्रकरणों में सेवा के पूर्व वसूली का निर्धारण शिविर के माध्यम से किया जाएगा।

Play sound